International Women’s day 2021 – Prabhu Pasand

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिलानी सेवाकेंद्र के द्वारा 8 Mar 2021 को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्मा कुमारी आशा दीदी जी द्वारा महिला दिवस के विषय पर बताया गया की “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा दिन है जहाँ हर कोई अपने जीवन में महिलाओं की सराहना करता है। हम सभी मनुष्य हैं, और हम सभी को समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए। यह एक ऐसा दिन है जब हर कोई अपने जीवन में महिलाओं के महत्व को स्वीकार करता है। इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जाता है।“

Chief Guest :- Mrs. Kamlesh Ranwa, chairman of Vidya Vihar  Nagarpalika (Pilani)  ने कहा महिलायों ने रसोई घर से लेकर अंतरिक्ष तक अपना वर्चस्व स्थापित किया है।  हर क्षेत्र में नारी की अहम भूमिका रही है।

Mrs. Sumitra Kumawat (Aadhaksha Mahila mandal Pilani) ने कहा की नारी की अनेक स्वरूपों में पूजा की जाती है।  नारी के अन्दर सभी गुण विद्यमान है।

BK Swati Didi ने कहा की बच्चे का प्रथम गुरु माता ही है।  माँ बच्चे को गर्भ से ही संस्कार देना शुरू कर देती है।

माउंट आबू से पधारे BK जगदीश भाई ने कहा की माँ का क़र्ज़ बच्चा कभी नहीं चुका सकता है।

ब्रह्मा कुमारी आशा दीदी जी द्वारा सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गयी।