विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित

 

पिलानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ पिलानी सेवा केंद्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान में पधारे सभी भाई-बहनों को पौधे भेंट किए गए तथा परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमारीज़ पिलानी सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके स्वाति दीदी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी नियमित देखभाल करके ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।