ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर हर्षोल्लास से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
- pilani
- September 4, 2026
- Brahma Kumaris pilani
पिलानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय सेवा केंद्र, पिलानी द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा कृष्ण जन्माष्टमी की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में सेवा केंद्र से जुड़े बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्य-नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कई बाल कलाकार श्रीकृष्ण एवं राधा का रूप धारण कर रंगमंच पर आए, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, नाटिका एवं ड्रामा के माध्यम से प्रेम, पवित्रता, सद्भाव और संस्कारों का सुंदर संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संस्था में आने वाली माताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और भजनों एवं गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों एवं माताओं की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।
इस अवसर पर कृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें पवित्रता, प्रेम, सत्यता, सद्भाव एवं श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाई-बहनों, बच्चों एवं अतिथियों को प्रसाद स्वीकार कराया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आध्यात्मिक आनंद का वातावरण बना रहा।