ब्रह्माकुमारीज पिलानी सेवा केंद्र में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ब्रह्माकुमारीज पिलानी सेवा केंद्र में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पिलानी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज पिलानी सेवा केंद्र में देशभक्ति, आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बी.के. स्वाति दीदी के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में पिलानी थाना से एस आई बाबू खान जी(SI) उनके साथ महिला कॉन्स्टेबल सरिता जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का सेवा केंद्र की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात एसआई बाबू खान जी ने भारत का तिरंगा फहराया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान अर्पित किया।

इस अवसर पर बी.के. स्वाति दीदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सच्ची स्वतंत्रता केवल बाहरी बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि मन के नकारात्मक विचारों एवं विकारों से स्वतंत्र होने में है। उन्होंने सभी को आध्यात्मिक मूल्यों एवं सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि भ्राता बाबू खान जी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा समाज में किए जा रहे आध्यात्मिक, नैतिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने संस्था को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन संस्था के अच्छे कार्यों में हर संभव सहयोग करेगा और सदैव उनके साथ रहेगा।

कार्यक्रम में डॉ. बी.के. वीणा दीदी के मार्गदर्शन में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं। बच्चों एवं बहनों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं कविता के माध्यम से सभी को भाव-विभोर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुमारी अंशिका, वंशिका, मेहक ,बहन माया चोटियाँ जी, बहन उषा सक्सैना जी एवं कुमारी खुशी बोथरें सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहभागियों ने प्रसाद स्वीकार किया। समारोह का समापन देश के प्रति प्रेम, एकता, शांति एवं सकारात्मक मूल्यों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।