भारत सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ का राष्ट्रव्यापी नशामुक्त भारत अभियान

भारत सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ का राष्ट्रव्यापी नशामुक्त भारत अभियान

 

पिलानी। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान संचालित किया जा रहा है, जो   पूरे देश में जनआंदोलन के रूप में जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कर स्वस्थ, संस्कारवान एवं मूल्यनिष्ठ भारत के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है।

इस अभियान के अंतर्गत देशभर के हजारों ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्रों, गीता पाठशालाओं एवं समर्पित स्वयंसेवकों द्वारा व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर रैलियां, जनसंपर्क, संगोष्ठियां, जागरूकता सभाएं तथा नशामुक्ति संबंधी संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्ति केवल व्यक्तिगत परिवर्तन का विषय नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं नशे से मुक्त होता है, तभी वह अपने परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बनता है तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण के निर्माण में योगदान देता है।

वक्ताओं ने यह भी बताया कि राजयोग मेडिटेशन आत्मबल, आत्मविश्वास और मनोबल को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति सहज रूप से नशे जैसी बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सुख, शांति, आत्मसंतोष एवं सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हो सकता है। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने और नैतिक मूल्यों पर आधारित समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

 

CEERI VIDYA MANDIR, PILANI
R.D. MEMORIAL SCHOOL
R.D. MEMORIAL SCHOOL
Smt. Janki Devi Mandeliya, school
SHAHEED OMVEER SINGH GSS SCHOOL, HAMINPUR
SHAHEED OMVEER SINGH GSS SCHOOL, HAMINPUR
GOVT. S. SEC. SCHOOL, CHOTI THIRPALI
GOVT. SR. SEC. SCHOOL, THIRPALI BADI (RAJGARH) SADULPUR (CHURU)
Govt. Sr Sec. School Chandgothi
Govt. Sr Sec. School Chandgothi
PM SHRI Government Senior Secondary School, Pilani
Brahma Kumaris , pilani
OM Sarvottam Madhyamik Vidyalaya
OM Sarvottam Madhyamik Vidyalaya

 

Shaheed Nayak Bajrang Lal Government Senior Secondary School,
Shaheed Nayak Bajrang Lal Government Senior Secondary School,
Kids Garden Sr. Sec. School, Pilani
Kids Garden Sr. Sec. School, Pilani
Durga Public School
Durga Public School
Birla Public School Residencial Wing
Birla Public School Residencial Wing
Durga Public School
Harvard Public School
Harvard Public School
Govt. Sr. Sec. School, Ghumansar kalan
Govt. Sr. Sec. School, Ghumansar kalan
GOVT. SR. SEC. SCHOOL, NARHAR
GOVT. SR. SEC. SCHOOL, NARHAR
MAHATMA GANDHI GOVT. SCHOOL, MOHAMMADIYA JOHAR, NARHAR
MAHATMA GANDHI GOVT. SCHOOL, MOHAMMADIYA JOHAR, NARHAR
Baijnaath Shriram Saboo Secondary School