Mahashivratri 2021

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिलानी सेवाकेंद्र के द्वारा 11 Mar 2021 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया गया।  इस अवसर पर सभी भाई बहनो ने शिव बाबा का ध्वजारोहण कर स्वयं से प्रतिज्ञाये की तथा दीप प्रज्वलन कर पूरे विश्व की आत्माओं को उस महाज्योति से अपनी आत्मज्योति जगाने का शुभ संकल्प किया। इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्मा कुमारी आशा दीदी जी द्वारा महा + शिव + रात्रि का सत्य अर्थ समझाया गया। शिव और शंकर में क्या भेद है इस विषय पर भी चर्चा की गई। आज का पर्व हम सभी के लिए सबसे बड़ा पर्व है क्योकि आज शिव जयंती शिव परमात्मा का इस धरा पर अवतरित होकर अज्ञान अंधकार मिटाकर ज्ञान प्रकाश से आत्मा का तीसरा नेत्र खोलने का दिन है। व्रत रखना माना अपनी वृत्तियों का परिवर्तन करना तथा अपनी कमी, कमजोरियों, अवगुणो,विकारो का त्याग करना ही शिव के ऊपर सच्चा अक, धतूरा चढ़ाना है। ब्रह्मा कुमारी आशा दीदी जी द्वारा सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गयी। 

Chief Guest :

1) Lata Jindal (Poet) – मुख्य अतिथि बहिन लता (कवित्री) ने कहा की अगर हमारे मन में किसी के लिए कोई भी बात होती है तो उसे इधर उधर न कहकर योग्य व्यक्ति का ही कहे तो हम इस संसार का परिवर्तन करने में अपना योगदान दे सकते है।

2) Mrs. Kamlesh Ranwa, chairman { Vidya Vihar  Nagarpalika (Pilani) } –नगर पालिका अध्यक्ष पिलानी कमलेश रणवा ने भी सभी का शिव रात्रि की शुभ कामनाये दी तथा आभार वक्त किया।

3) Santosh Rathore (Nirankari Mendal, Pilani) – निरंकारी मंडल पिलानी की अध्यक्ष बहन संतोष राठौड़ जी ने कहा परमात्मा निराकार एक ही है वही इस सृष्टि का रचयिता है।