Mahashivratri mahotsav Nawalgarh

Mahashivratri mahotsav Nawalgarh

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय। राजयोग केंद्र, नवलगढ़ मैं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, सीकर से पधारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन,झुंझुनू से बी.के.अमृता बहन, पिलानी से बी.के.आशा बहन, नवलगढ़ के नगर पालिका चेयरमैन सुरेंद्र सैनी, ढाका की ढाणी के सरपंच प्रमोद सैनी मंच पर विराजमान थे बी.के.पुष्पा बहन एवं चेयरमैन सुरेंद्र सैनी ने परमपिता शिव परमात्मा का ध्वजारोहण किया। बी.के.पुष्पा बहन ने कल्याणकारी परमपिता शिव परमात्मा की महिमा व शिवरात्रि के विषय पर बताया तथा चेयरमैन सुरेंद्र सैनी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा। कि हमारे नवलगढ़ में बहनों ने ऐसी संस्था खोली। जो मानव कल्याण के लिए कार्य कर रही है जिसका फायदा नवलगढ़ की जनता को होगा जिससे आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा। सरपंच प्रमोद जी सैनी ने कहा। मानव अपनी नैतिकता को खो चुका है। ऐसी स्थिति में। केवल ब्रह्माकुमारीज संस्था ही हमारे अंदर अच्छे संस्कार पैदा कर सकती है | ब्रह्मा कुमारीज बहनों के हम आभारी हैं। इसकी हमें अपार खुशी है। बी.के. अमृत बहन ने आध्यात्मिकता के ऊपर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन बी.के. आशा बहन ने करते हुए बताया। कि ब्रह्माकुमारीज के 8000 से अधिकसेवा केंद्र हैं कार्यक्रम के बाद। माताओं और बहनों ने। डीजे पर परमात्मा शिव के गानों के साथ। नवलगढ़ के प्रमुख मार्गो से होते हुए कलश यात्रा निकाली। बी.के.आशा बहन ने सभी का आभार प्रकट किया।