उत्सव मैदान मेले में राजयोग मेडिटेशन की प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह
- pilani
- February 12, 2026
- Uncategorized
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, पिलानी सेवा केंद्र की ओर से पिलानी में आयोजित उत्सव मैदान मेले में एक भव्य आध्यात्मिक प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी की मुख्य अतिथि जूनियर जुथाराम स्कूल की प्रिंसिपल बहन शालिनी श्रीवास्तव रहीं।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भ्राता होशियार सिंह जी, भ्राता राजवीर जी पुनिया एवं दुर्गा देवी पब्लिक स्कूल के ऑनर भ्राता सुशील जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी मुख्य एवं विशेष अतिथियों को परमात्मा की स्मृति का प्रतीक चिन्ह एवं ईश्वरीय प्रसाद सौगात स्वरूप भेंट किया गया।
पिलानी सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बी.के. स्वाति दीदी जी ने प्रदर्शनी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में सच्ची सुख-शांति प्राप्त करने के लिए मन को परमात्मा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन के लाभ बताते हुए कहा कि इसके नियमित अभ्यास से मन शांत, पवित्र एवं शक्तिशाली बनता है तथा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
इस अवसर पर बी.के. डॉ. वीणा दीदी जी ने मेले में पधारे सभी श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को 7 दिवसीय, प्रतिदिन 1 घंटे के निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन प्रशिक्षण का विशेष ईश्वरीय आमंत्रण दिया। प्रदर्शनी के माध्यम से उन्होंने एवं अन्य भाई-बहनों ने उपस्थित जनसमूह को परमात्मा का सहज, सत्य एवं प्रेरणादायक परिचय देते हुए आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवन का संदेश प्रदान किया।
मेले में पधारे सभी अतिथियों ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह स्टॉल वास्तव में एक अनोखा और प्रेरणादायक स्टोल है, जहाँ जीवन जीने के लिए आवश्यक दिव्य गुणों एवं उच्च नैतिक मूल्यों को पूरी तरह निःशुल्क सिखाया जा रहा है, जो आज के समय की अत्यंत आवश्यकता है।
मेले में आए लोगों ने प्रदर्शनी एवं राजयोग मेडिटेशन के प्रति विशेष रुचि दिखाई तथा इसे अपने जीवन में अपनाने की भावना व्यक्त की। यह प्रदर्शनी आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच एवं श्रेष्ठ जीवन मूल्यों का प्रेरणादायक संदेश देने में सफल रही।
