विराट हिन्दू सम्मेलन में ब्रह्माकुमारीज़ बहनों को निमंत्रण, ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र से पिलानी me निकाली शोभा यात्रा
- pilani
- February 17, 2026
- Uncategorized
विराट हिंदू महासम्मेलन में ब्रह्माकुमारी बहन डॉ. वीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
पिलानी में आयोजित विराट हिंदू महासम्मेलन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका डॉ. वीणा बहन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में संत श्री आकाश महाराज जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से देवत्व एवं नैतिक मूल्यों के जागरण हेतु भव्य रैली निकाली गई, जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. वीणा बहन ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में आध्यात्मिकता, संस्कारों एवं मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
आयोजकों ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए समाज में आध्यात्मिक जागृति एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु उनके योगदान की सराहना की।



