डूंडलोद और नवलगढ़ में शिवरात्रि महोत्सव

डूंडलोद और नवलगढ़ में शिवरात्रि महोत्सव

 

नवलगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, नवलगढ़ द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निराकार परमपिता शिव परमात्मा का ध्वजारोहण कार्यक्रम श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भ्राता डॉ. दयाशंकर जांगिड़ रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं तथा आध्यात्मिक जीवन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सीकर से  बी.के.पुष्पा दीदी जी, बी.के. विनिता दीदी जी एवं काछोर से  राजयोगिनी बी.के. विजया दीदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन बी.के.स्वाति दीदी जी के मार्गदर्शन एवं बी.के. डॉ. वीणा दीदी जी के संयोजन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारियों,  नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने निराकार शिव परमात्मा को स्मरण करते हुए विश्व शांति, सुख और आध्यात्मिक जागृति का संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।