Positive thinking helps to fight COVID-19

Positive thinking helps to fight COVID-19

वर्तमान समय CORONA महामारी के चलते पूरे विश्व में भय और तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है | ऐसे समय पर अपने कर्तव्यों को पालन करते हुए सभी हमारे देश के जवान, डॉक्टर और पुलिसकर्मी अपने तन, मन से  सेवाएं प्रदान कर रहे हैं | ऐसी समय पर हमारे वीर योद्धाओं और कर्म वीरों का आभार प्रकट करने के लिए सभी भारतवासी किसी ने किसी प्रकार से उनका सम्मान कर रहे हैं |

दिन-रात अपने कर्तव्य पथ पर चलते चलते कभी-कभी यह महावीर योद्धा तनावपूर्ण स्थिति में आ जाते हैं जिसके फलस्वरूप क्रोध , चिड़चिड़ापन उत्पन्न होता है। ऐसे समय पर पिलानी पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए एक पॉजिटिव थिंकिंग मोटिवेशनल प्रोग्राम आयोजन किया गया |

बी.के बहनों ने पुलिस डिपार्टमेंट की महिमा और गुणों का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे हम वर्तमान परिस्थिति को अपनी स्वस्थिति में रहकर विजयी बन सकते है | यह तूफान बहुत बड़ा है लेकिन हमारे लिए तोहफा बन जाएगा कुछ न कुछ शुभ कल्याणकारी  होगा |

पुलिस थाना प्रभारी भ्राता CI मदनलाल करवासा ने कहा कि यह समय हमारी तपस्या का है वा इतिहास बनाने का है आने वाली पीढ़ियों को हम कहानियां सुनाएंगे की एक ऐसा समय भी आया था जब हमने ना दिखने वाले दुश्मन के ऊपर विजय प्राप्त की थी | आज हम विश्व की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं |

इस प्रोग्राम में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया , मास्क आदि का प्रयोग किया गया और प्रसाद के रूप में फ्रूट्स और बिस्किट के पैकेट दिए गए |