75th Republic Day celebration
- pilani
- January 26, 2024
- Brahma Kumaris pilani News
ब्रह्माकुमारीज पिलानी सेंटर पर 75वे गणतंत्र दिवस पर ध्वजा रोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय अस्पताल पिलानी के भ्राता डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.बी.आई. बैंक पिलानी के भ्राता महेंद्र भार्गव जी थे।
कार्यक्रम में सेंटर प्रभारी राजयोगिनी बी.के. स्वाति दीदी जी एवं ब्रह्माकुमारी डॉ. वीणा दीदी जी ने गणतंत्र दिवस पर सभी को संबोधित किया। जिसमें बताया गया कि हम तन से तो आज़ाद हो चुके हैं। पर हमारा मन अभी भी परतंत्र है। आज का समाज विकारों के, व्यसनो के अधीन है। जैसे ही हम स्वराज्य (स्वयं पर राज्य) करना सीख जायेंगे। तो स्वर्णिम भारत का सपना जल्द ही साकार हो जाएगा।
इसके अतिरिक्त संस्था से कुमारी एंजल, रीना बहन, उषा बहन, माया बहन, सुनीता बहन एवं नत्थु सिंह भाई ने गणतंत्र दिवस पर अपने दिल के भाव व्यक्त किए।
अन्त में ईश्वरीय सौगात तथा प्रसाद दे कर। भ्राता डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद जी और भ्राता महेंद्र भार्गव जी को सम्मानित किया गया।