Christmas day Celebration , 2025

Christmas day Celebration , 2025

परमात्मा की याद से हुआ क्रिसमस डे कार्यक्रम का शुभारंभ

पिलानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पिलानी सेवा केंद्र द्वारा क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निराकार परमपिता परमात्मा शिव की याद से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र शर्मा जी एवं अरुण भोमिया जी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा जी एवं अरुण भोमिया जी ने अपने उद्बोधन में क्रिसमस के आध्यात्मिक एवं मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन ब्रह्माकुमारी पिलानी सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके स्वाती दीदी जी के मार्गदर्शन में किया गया। अपने संबोधन में बीके स्वाती दीदी जी ने कहा कि क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति, सेवा और मानवता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी को परमात्मा से संबंध जोड़कर जीवन को सुखी एवं तनावमुक्त बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी डॉ. वीणा दीदी जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आध्यात्मिकता एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को निराकार परमपिता परमात्मा शिव का स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक वातावरण एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।