ब्रह्माकुमारीज़ पिलानी सेवाकेंद्र पर शिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम और बेरी एवं छापड़ा ग्राम में शोभा यात्रा

ब्रह्माकुमारीज़ पिलानी सेवाकेंद्र पर शिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम और बेरी एवं छापड़ा ग्राम में शोभा यात्रा

पिलानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पिलानी सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके स्वाति दीदी जी के सानिध्य में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव बेरी एवं छापड़ा में भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजयोगिनी बीके स्वाति दीदी जी ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम शिवरात्रि क्यों मनाते हैं और इस दिन उपवास रखने का क्या उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि त्रिमूर्ति शिव भगवान के अवतरण दिवस के रूप में ही शिवरात्रि मनाई जाती है। मनुष्य अपने अंदर के विकारों एवं बुराइयों को शिव के चरणों में समर्पित कर उन्हें त्याग सकता है और परमात्मा को प्रसन्न कर सकता है। भगवान की याद में रहने के लिए ही इस दिन उपवास रखा जाता है।

कार्यक्रम के दौरान बीके भाई-बहनों द्वारा लगाए गए आध्यात्मिक नारों से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा। अंत में सभी उपस्थित भाई-बहनों एवं ग्रामवासियों को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर बीके डॉ. वीणा दीदी ने सभी ग्रामवासियों को शिव बाबा का संदेश सुनाते हुए कहा कि हम सभी आत्माओं के पिता निराकार शिव परमात्मा हैं, जिनकी मंदिरों में पूजा की जाती है।

कार्यक्रम में उपस्थित बेरी ग्राम निवासी कर्ण सिंह ने ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांव में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों से आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है।