Kids Summer Camp, Pilani

Kids Summer Camp, Pilani

आज, 21 जून को पिलानी में ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया। इस विशेष कार्यक्रम का संचालन राजयोगिनी बी.के. स्वाति दीदी ने किया। जबकि बी.के. डॉक्टर वीना दीदी, देहली पुलिस से बी.के. मुकेश झाझड़, बी.के. लोकेश मीणा भाई, बी.के. धीरज भाई, बी.के. सलोनी वर्मा बहन ने सक्रिय रूप से योग सत्र आयोजित किया। स्वाती दीदी ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला तथा राजयोग का प्रयोग हमारे जीवन में कैसे सकारात्मक परिवर्तन लाता है। कार्यक्रम के दौरान, बीके डॉ वीणा दीदी ने योगाभ्यास के साथ-साथ प्रतिभागियों को बताया कि आयुर्वेद अनुसार दिनचर्या, रात्रिचर्या, रितुचर्या और राजयोग हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अंत में, सभी को प्रसाद वितरित किया गया, और म्यूजिकल एक्साइज भी कराया गया। जिससे पूरे आयोजन में एकता और उल्लास का माहौल बना रहा। अंत में सभी को मेडिटेशन के द्वारा परमात्म अनुभूति कराई गई।