Pilani (RJ)- बी.के दिलीप भाई ​सहारा रेगिस्तान में अल्ट्रामैराथन को सफलतापूर्वक पूरा कर परमात्मा शिव का झंडा लहराया

Pilani (RJ)- बी.के दिलीप भाई ​सहारा रेगिस्तान में अल्ट्रामैराथन को सफलतापूर्वक पूरा कर परमात्मा शिव का झंडा लहराया

ब्रह्माकुमारीज़ पिलानी सेवाकेंद्र से जुड़े हुए  बी.के ब्रदर दिलीप शेखावत ने धरती पर सबसे कठिन पैदल दौड़ यानी मैराथन डेस सेबल्स को सफलतापूर्वक पूरा करने का लक्ष्य हासिल किया। मैराथन डेस सैबल्स, या एमडीएस  रेस का आयोजन मोरोक्को देश के सहारा रेगिस्तान में किया गया। इस दौड़ को सहारा मैराथन भी कहा जाता है। यह छह दिन, 251 किमी (156 मील) की अल्ट्रामैराथन है, जो लगभग छह नियमित मैराथन की दूरी है। सबसे लंबा एकल चरण 91 किमी (57 मील) लंबा है।

 

यह बहु-दिवसीय दौड़ हर साल दक्षिणी मोरक्को में सहारा रेगिस्तान में आयोजित की जाती है। इसे पृथ्वी पर सबसे कठिन फुट रेस माना गया है। मैराथन का पहला आयोजन 1986 में शुरू हुआ था।

बी.के दिलीप भाई अल्ट्रामैराथन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद समारोह में सर्वोच्च पिता परमात्मा शिव का झंडा भी लहराया। जब साथी धावकों ने और आयोजन कर्ताओं ने पूछा कि ये किसका झंडा है, तब दिलीप भाई ने बहुत सुंदर जवाब दिया की ये विश्व शांति का संदेश देने वाला World Peace का झंडा है।

इस रेस में जाने से पूर्व पिलानी सेवाकेंद्र से बी.के  आशा बहन और बी. के स्वाति बहन ने शिव बाबा का ध्वज देकर सफलता की शुभ कामनाएं देते हुए विदाई दी।