Women’s Day 2022
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिलानी सेवाकेंद्र के द्वारा 8 Mar 2022 को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्मा कुमारी आशा दीदी जी द्वारा महिला दिवस के विषय पर बताया गया की “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा दिन है जहाँ हर कोई अपने जीवन में महिलाओं की सराहना करता है। हम सभी मनुष्य हैं, और हम सभी को समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए। यह एक ऐसा दिन है जब हर कोई अपने जीवन में महिलाओं के महत्व को स्वीकार करता है। इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जाता है।“
मुख्य अतिथि के रूप में सीआई इंद्र प्रकाश यादव (पिलानी) जी ने कहा कि मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं और महिलाएं सशक्त थी, हैं और सदा रहेंगे।आप महिलाओं में बहुत शक्ति है और आप बहुत कुछ कर सकती हैं। डॉक्टर सृष्टि जैन (gynecologist) जी ने कहा कि हमें स्वयं से स्नेह का सर्व का सम्मान रखना चाहिए। पिलानी वार्ड नंबर 18 की पार्षद कांता शर्मा बहन जी ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्तियों को जागृत करना चाहिए और हमें खुद को सशक्त बनाने के लिए शुभ संकल्प करने चाहिए। सभी महिलाओं की आत्मा ज्योति जगे और सशक्त बने इन्हीं शुभ संकल्पों के साथ दीप प्रज्वलन किया गया और अंत में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। ब्रह्मा कुमारी आशा दीदी जी द्वारा सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गयी।