Prabhu Pasand Maha Shivratri 2022
- pilani
- March 25, 2022
- Brahma Kumaris pilani
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिलानी सेवाकेंद्र के द्वारा 1 Mar 2022 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सभी भाई बहनो ने शिव बाबा का ध्वजारोहण कर स्वयं से प्रतिज्ञाये की तथा दीप प्रज्वलन कर पूरे विश्व की आत्माओं को उस महाज्योति से अपनी आत्मज्योति जगाने का शुभ संकल्प किया। इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्मा कुमारी आशा दीदी जी द्वारा महा + शिव + रात्रि का सत्य अर्थ समझाया गया। शिव और शंकर में क्या भेद है इस विषय पर भी चर्चा की गई। आज का पर्व हम सभी के लिए सबसे बड़ा पर्व है क्योकि आज शिव जयंती शिव परमात्मा का इस धरा पर अवतरित होकर अज्ञान अंधकार मिटाकर ज्ञान प्रकाश से आत्मा का तीसरा नेत्र खोलने का दिन है। व्रत रखना माना अपनी वृत्तियों का परिवर्तन करना तथा अपनी कमी, कमजोरियों, अवगुणो,विकारो का त्याग करना ही शिव के ऊपर सच्चा अक, धतूरा चढ़ाना है। ब्रह्मा कुमारी आशा दीदी जी द्वारा सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गयी। बच्चों ने ड्रामा की प्रस्तुति के द्वारा यह समझाया कि सभी का सर्वोच्च पिता एक शिव परमात्मा है। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत शिव संदेश यात्रा निकाली गई चीफ गेस्ट डॉ हरी सिंह सांखला(ENT) , डॉ पंकज (आयुर्वेदिक गवर्नमेंट हॉस्पिटल ) उपस्थित रहे।
Chief Guest :
Cdr Bhushan Dewan (Indian Navy (1971 War Veteran),Vice- Chancellor of Shridhar University) ,(पूर्व उपाध्यक्ष TCS(Tata Consultancy Services), Singapore) ने कहा कि यह संस्था हमारी भारतीय संस्कृति को आज भी जागृत रखने का शुभ कार्य कर रही है। यह बहने लगातार 24 घंटे निस्वार्थ भाव से पवित्रता व शांति के संदेश को जीवित रखने का कार्य कर रही है।
Dr. श्रीकांत (Professor of Mechanical engineering at BITS Pilani)
डॉ श्रीकांत जी ने कहा परमात्मा शिव को याद करना जरूरी है इससे जीवन में असीम शांति का अनुभव होता है। यहां की पवित्र व शांत वातावरण में आकर मैं स्वयं को बहुत आनंदित महसूस कर रहा हूं।
Dr. सत्येंद्र शर्मा (Management department BITS Pilani)
डॉक्टर सत्येंद्र शर्मा जी ने कहा कि आज के दिन हम शिव परमात्मा से सर्व शक्तियों को ग्रहण कर सकते हैं और सर्वश्रेष्ठ शक्ति है पवित्रता की शक्ति।