BINJARO Documentry Film में Guest of Honour

BINJARO Documentry Film में Guest of Honour

 

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘बिणजारो’ के प्रदर्शन हेतु बीके स्वाति दीदी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रण

पिलानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पिलानी सेवाकेंद्र की मुख्य प्रभारी राजयोगिनी बीके स्वाति दीदी जी को वीर धारा फिल्म्स द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘बिणजारो’ के विशेष प्रदर्शन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में आमंत्रित किया गया।

यह विशेष स्क्रीनिंग 19 मार्च 2026 को आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं साहित्यकारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता-निर्देशक अरविंद चौधरी सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे।

बीके स्वाति दीदी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने अपने प्रेरणादायी संदेश में कहा कि ऐसी रचनात्मक प्रस्तुतियाँ समाज को जागरूक करने के साथ-साथ सकारात्मक सोच एवं मूल्यों को बढ़ावा देती हैं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा बीके स्वाति दीदी जी का सम्मान किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

यह आयोजन सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल रहा।