होली एवं महिला दिवस कार्यक्रम
- pilani
- April 4, 2026
- Brahma Kumaris pilani News
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पिलानी सेवाकेंद्र में होली एवं महिला दिवस
पिलानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पिलानी सेवाकेंद्र में होली एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलिका पेट्रोलिंग यूनिट से बहन अनीता जी अपने साथियों सहित उपस्थित रहीं तथा विशेष अतिथि के रूप में निर्भया ट्रेनिंग सेंटर से सीमा जांगिड जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। पिलानी सेवाकेंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बी.के. स्वाति दीदी जी ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था विश्व की एक ऐसी आध्यात्मिक संस्था है, जिसमें नारी शक्ति को अग्रणी स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था के विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में बहनें एवं माताएं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि परमात्मा ने बहनों एवं माताओं को ज्ञान का कलश प्रदान किया है, जिसके माध्यम से वे समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं।
मुख्य अतिथियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने पर बल दिया तथा एक डिजिटल ऐप के माध्यम से सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. वीणा दीदी जी ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई तथा सभी को प्रसाद (भोग) ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों ने प्रेम, सहयोग और आध्यात्मिक उमंग के साथ होली एवं महिला दिवस को आनंदपूर्वक मनाया।


