किड्स गार्डन स्कूल पिलानी में के.जी.एस. कार्निवल का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि रहीं ब्रह्माकुमारीज़ की राजयोगिनी बी.के. स्वाति दीदी जी

किड्स गार्डन स्कूल पिलानी में के.जी.एस. कार्निवल का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि रहीं ब्रह्माकुमारीज़ की राजयोगिनी बी.के. स्वाति दीदी जी

पिलानी में केजीएस कार्निवल का हुआ भव्य आयोजन

पिलानी।  किड्स गार्डन स्कूल पिलानी में केजीएस कार्निवल का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजयोगिनी बी.के. स्वाति दीदी जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न आकर्षक एग्जीबिशन एवं विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. भाऊसाहब बोत्रे एवं डॉ. निखिल सूरी सीरी से पधारे। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य पुष्पलता जी ने राजयोगिनी बी.के. स्वाति दीदी जी को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।