गर्मियों में पक्षियों के लिए जल व दाना व्यवस्था, 100 से अधिक परिंदे बांधने का अभियान शुरू
- pilani
- May 5, 2026
- Brahma Kumaris pilani
गर्मियों में पक्षियों के लिए जल व दाना व्यवस्था, 100 से अधिक परिंदे बांधने का अभियान शुरू
पिलानी। भीषण गर्मी को देखते हुए शिव शक्ति निर्बल कुटीर दात्री जन सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पक्षियों के लिए पीने के पानी एवं दाने की व्यवस्था करने हेतु विशेष अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर परिंदे (जल पात्र) बांधे गए, ताकि पक्षियों को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारीज की उमेश बहन एवं ईंट उद्योग व्यवसायी राम सिंह राठौड़ रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक संभूदयाल वर्मा ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करना मानवता का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों, दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों में जल पात्र रखने की अपील की।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक डॉ. हरि सिंह सांखला, सचिव श्रवण कुमार, महावीर सिंह डूडी, रोहताश सिंह राठौड़, अतुल रूंथला, सतवीर जांगिड़, होशियार सिंह महला, योगेश पंघाल, संतोष वर्मा, महेंद्र वर्मा, राहुल रूंथला एवं हर्ष शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति द्वारा इस वर्ष 100 से अधिक परिंदे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि अधिक से अधिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
अंत में समिति सदस्यों ने आमजन से पर्यावरण एवं जीव संरक्षण के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।


