हावर्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान

हावर्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान

 

पिलानी। हावर्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पिलानी की मुख्य प्रभारी राजयोगिनी बीके स्वाति दीदी एवं ब्रह्माकुमारी डॉ. वीणा दीदी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। समारोह में विद्यालय की प्राचार्या गरिमा सिंह एवं उप-प्राचार्या पूनम जी द्वारा दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में राजयोगिनी बीके स्वाति दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक चिंतन, आत्मविश्वास तथा संस्कारयुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वार्षिकोत्सव के दौरान राजयोगिनी बीके स्वाति दीदी एवं डॉ. वीणा दीदी ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की प्राचार्या गरिमा सिंह ने अपने उद्बोधन में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा समाज में किए जा रहे आध्यात्मिक जागरण एवं मूल्यनिष्ठ शिक्षा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उप-प्राचार्या पूनम जी ने भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में आध्यात्मिक एवं नैतिक शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या गरिमा सिंह एवं उप-प्राचार्या पूनम जी द्वारा राजयोगिनी बीके स्वाति दीदी एवं डॉ. वीणा दीदी को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा, संस्कार एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संवर्धन हेतु उनके उल्लेखनीय योगदान के प्रति विद्यालय परिवार की श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक रहा।