आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम
- pilani
- February 3, 2022
- Brahma Kumaris pilani
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिलानी सेवाकेंद्र के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया गया तथा 26 जनवरी 2022 गणतंत्र को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्मा कुमारी आशा दीदी जी ने कहा कि यह दिन हमारे देश का सबसे बड़ा दिन है और इसको हमें एक महोत्सव के रूप में मनाना चाहिए और हमारे लिए यह गौरव की बात है कि हमने इस भारत भूमि पर जन्म लिया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पिलानी विद्या विहार नगर पालिका के वाइस चेयरमैन Bro Rohitash Rathore गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा यह ईश्वरीय संस्था लोगों में अच्छे संस्कार भरने का श्रेष्ठ कार्य कर रही है।
बहन संतोष राठौड़
(1.भारतीय जनता पार्टी पंचायत समिति सदस्य वार्ड नं :19 नूहन्द, थिरपाली,तह : राजगढ़, जिला – चूरू!
2.भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष चांदगोठी, तह : राजगढ़, जिला – चूरू
3. भारतीय जनता पार्टी जिला प्रवक्ता (महिला मोर्चा ) चूरू!)
बहन संतोष राठौड़ ने कहा कि शांति हमें तभी मिल सकती है जब हम हमारे अंदर के मनोविकारों का त्याग करेंगे और हमारे कर्मों से ही हमारे चरित्र की पहचान होती है।
और इस कार्यक्रम के उपलक्ष में विशिष्ट अतिथि के रूप में भ्राता महिपाल सिंह (Hostel Superintendent BITS Pilani) और भ्राता अनिल भोमिया जी(Director of Ramadevi Memorial School) भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर और दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और जो शहीद हुए उनकी कुर्बानी को भी याद किया गया।
बीके कुमारी दक्षिका अग्रवाल ने अनेकता में एकता दर्शाने वाली रंगोली बनाई। कुमारी देवांशी और कुमारी एंजेल द्वारा देशभक्ति पर नृत्य के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।