No Tobacco Day
- pilani
- June 14, 2022
- Brahma Kumaris pilani News
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय पिलानी सेवा केंद्र के द्वारा तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए | इस अवसर पर पिलानी सेवा केंद्र इंचार्ज बी.के. आशा बहन ने समाज में फैली नशे की लत को लेकर होने वाली दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला | उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की रीढ़ युवा पीढ़ी होती है लेकिन दुर्भाग्यवश हमारी युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार होमर खुद व अपने परिवार का जीवन नर्क बना रही रही है| हमें नशीले पदार्थ जैसे बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटका व् शराब आदि व्यसनों को त्यागने का प्रण करना चाहिए| बीड़ी सिगरेट का धुआं हमारे मन के विचारों को भी दूषित कर रहा है| सभी से शपथ भी दिलवाई गयी की हम स्वयं भी इन् व्यसनों से अपना बचाव करेंगे तथा अपने बच्चों परिवार व समाज को निर्व्यसनी बनाने में अपना योगदान देकर भारत देश को विश्व गुरु, स्वर्णिम संसार बनाने में सहयोगी बनेंगे| संगदोष , अन्न दोष, सकारात्मक सोच, अच्छे साहित्य का पठन एँव राजयोग मैडिटेशन के द्वारा हम अपनी जीवन को व्यसन मुक्त बना सकते है| ब्रह्मा कुमारी स्वाति एँव बच्चों ने व्यसन मुक्त नाटक के माध्यम से बहुत सुन्दर सुंदर संदेश देते हुए सभी को व्यसनों से मुक्त रहने की प्रेरणा दी तथा कुछेक लोगों ने सचमुच समारोह स्थल पर सपनी जेब से बीड़ी, सिगरेट, का पैकेट निकलकर उसे छोड़ने का संकल्प लिया| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिलानी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भ्राता जगदीश प्रशाद गौड़, श्रीमती सुशीला, विकास अधिकारी, भ्राता मांगे राम पुनिया (तहसीलदार पंचायत समिति, सूरजगढ़ तथा पुलिस थाना पिलानी) भ्राता रणजीत सिंह सेवदा (G.I.), भरभराता सुरेश जी (S.I.) ने इस कार्यक्रम की खूब सरहाना की|