विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान के पिलानी सेवाकेंद्र पर विश्व पर्यावरण दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमे श्याम मंदिर के प्रधान एंव विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अरुण भोमिया, नगर पालिका पार्षद पंकज भोमिया एंव अनेक भाई बहन इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए|

कार्यक्रम में सेवाकेंद्र संचालिका आशा दीदी ने विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व बताया तथा सभी से पुनः प्रकृति का हरा भरा करने का संकल्प करवाया गया, पेड़ नहीं तो जीवन नहीं, अपने राजस्थान को हरित राजस्थान बनाये| इस प्रयास में 75 पौधो की सम्भाल अपने बच्चो की तरह करे, उन्हें देख भाल कर के बड़ा करे और पर्यावरण को बचाने में अपना सहयोग करे| यह पौधे कई स्थानों पर जैसे बगीचों में, हॉस्पिटल में, मंदिर के गार्डन में एंव घर के बहार लगाए| मुख्य अतिथि भ्राता अरुण भोमिया जी ने सभी को जीवन में एक पेड़ जरूर लगाने और उसकी संभल जरूर करने के लिए कहा, वृक्षों से हम भरपूर ऑक्सीजन प्राप्त करते है| तथा भ्राता पंकज भोमिया जी ने भी कहा की अगर पेड़ लगाएंगे तभी हम प्रकृति को सन्तुलित रख सकते है|

सेवाकेंद्र के सभी भाई बहनो ने पेड़ बचाओ जीवन बचाओ के नारे भी लगाए तथा सेवाकेंद्र के आस पास रैली भी निकली गयी|