इंटरनेशनल योग दिवस 2022
- pilani
- August 8, 2022
- Uncategorized
जीवन परिवर्तन करने में सक्षम है राजयोग।आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की और आयुष मंत्रालय के प्रोजेक्ट के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पिलानी सेवा केंद्र पर मनाया गया | सभी ने मिलकर डिवाइन म्यूजिकल एक्सरसाइज तथा राज योग का अभ्यास करवाया गया | राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने योग दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा योग भारत देश के पुरानी संस्कृति है जिससे स्वयं का इलाज और आंतरिक शक्तियों का विकास खुद कर सकते हैं| योग केवल शारीरिक विकास नहीं बल्कि आत्मिक स्तर पर मूल्यों का विकास करना है |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भ्राता कुलदीप पुनिया,( पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी )उपस्थित रहे | योग दिवस पर उन्होंने कहा पहला सुख निरोगी काया योग अर्थात आत्मा मन बुद्धि और शरीर का विकास है शरीर तो स्वस्थ हो रहा है इसकी जन जन जन जागृति भी समाज में हो रही है परंतु आध्यात्मिकता के बिना योग अधूरा है योग मन को शीतल व विचारों को शुद्ध करेगा जिससे मानसिक अशांति समाज से समाप्त हो जाएगी|
कार्यक्रम में ज्योति सैनी ,प्रियंका सैनी ने योगासन करवाए , कुमारी दक्षिता अग्रवाल ने प्राणायाम करवाएं ।अपने दैनंदिन आहार में कौन सा भोजन ले जिससे शरीर बीमारियों से रोगों से मुक्त हो जाए ब्रम्हाकुमारी स्वाति बहन ने और कुमारी दिया ने सभी साधकों को डिवाइन म्यूजिकल एक्सरसाइज करा के सभी का उमंग उत्साह बढ़ाया।